कई बीआरपी-सीआरपी को वेतन वृद्धि के लिए करना होगा इंतजार
धनबाद, जुलाई 10 -- जिले में कार्यरत कई सीआरपी-बीआरपी को तीन फीसदी वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए इंतजार करना होगा। डीईओ अभिषेक झा ने जारी आदेश में कहा है कि विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा के बाद यह सामने आया कि कई संकुल संसाधन केंद्र में योजनाओं का प्रभाव शत प्रतिशत नहीं दिखता है। इस कारण निर्धारित संख्या से कम स्कूलों का अनुश्रवण करने वाले सीआरपी व बीआरपी के तीन फीसदी वार्षिक वेतन वृद्धि पर विचार तीन महीने बाद पुन: समीक्षा कर की जाएगी। डीसी की अध्यक्षता में 16 जून को हुई जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। सीआरपी व बीआरपी के वार्षिक रूप से ई विद्यावाहिनी पोर्टल में विद्यालय अनुश्रवण में औैसत रूप से सीआरपी का अनुश्रवण 216 व बीआरपी का अनुश्रवण 120 से कम पाया गया है। इन्हें छोड़कर अन्य सीआरपी व बीआरपी को तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.