हाजीपुर, मई 10 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. पिछले कई दिनों से मौसम के बदले मिजाज और तेज आंधी के बीच बारिश ने आम और लीची किसानों की कमर तोड़ दी है। आंधी और तेज हवा के कारण सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के आम और लीची के 60 फीसदी फल गिर गए हैं। इससे क्षेत्र के बाग अब सूने पड़ने लगे हैं। इसका व्यापक असर आम और लीची के उत्पादन पर पड़ेगा। आम और लीची के कम उत्पादन के कारण इस बार मंडियों में इन दोनों फलों का भाव तेजी रहने की उम्मीद है। अब तक चार बार हुई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

प्राकृतिक आपदा का असर इस प्राकृतिक आपदा के कारण खासकर आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते पेड़ों से कच्चे फल बड़ी संख्या में गिर गए। इससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। स्थानीय किसानों के अनुसार इस वर्ष ...