जमुई, नवम्बर 4 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में धान की फसल अन्य सालों के अपेक्षा इस साल काफी अच्छी है। कई वर्षों बाद इस साल धान की रोपनी 110 प्रतिशत हुई थी और लगातार बारिश होने के कारण धान की फसल काफी ठीक-ठाक रहा। धान के सीजन में किसानों को खाद की कोई दिक्कत नहीं हुई जिसके कारण फसल अच्छी रही। जिले के अन्नदाता काफी खुश हैं। शुक्त्रवार और शनिवार को बेमोसम वारिस के कारण किसान की परेशानी बड़ी थी लेकिन मौसम साफ होने के साथ ही सब ठीक-ठाक हो गया। चुनाव होने के कारण कृषि विभाग के द्वारा खरीफ मौसम के धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण अभी नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...