मुंगेर, जून 27 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सीएम सम्राट चौधरी 28 जून को मुंगेर पहुंच रहे रहे हैं। इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वे जिलेवासियों को कई विकास योजनाओं का तोहफा देंगे और महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे टेटियाबंबर आएंगे। वे जगन्नाथ उच्च विद्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। इसी परिसर से वे राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बरसंडा का शुभारंभ भी करेंगे। ​इसके उपरांत, सीएम भूना पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे और पंचायत विकास दिवस में शामिल होंगे। दौरे के अंतिम चरण में वे उच्चेश्वर नाथ धाम देवधरा पहुंचकर ईको पर्यटन विकास कार्यों का जायजा लेंगे और दोपहर बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

सीएम सम्राट चौधरी का मुंगेर दौरा: मिन...