बेगुसराय, मार्च 10 -- बीहट। ग्रिड उपकेन्द्र बेगूसराय में चल रहे अपग्रेड कार्य (सब-स्टेशन ऑटोमेशन सिस्टम) को लेकर कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बुधवार एवं गुरुवार को सात घंटे के लिए बाधित रहेगी। संचरण अवर प्रमंडल बेगूसराय के सहायक कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार को बेगूसराय फीडर-वन, भगवानपुर, वीरपुर, देवना, तेघड़ा, बनवारीपुर, बभनगामा, बगराहाडीह तथा पेप्सीको फीडर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। 12 मार्च यानी गुरुवार को जीरोमाइल, बेगूसराय-दो, प्रिंस पाइप फीडर में भी बिजली आपूर्ति 10 बजे पूर्वाह्न से अपराह्न पांच बजे तक बंद रहेगी। सहायक कार्यपालक अभियंता ने बिजली संबंधी जरूरी कार्य शटडाउन से पहले कर लेने की अपील उपभोक्ताओं से की है ताकि शटडाउन के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। (नि.सं.)

हिंदी ह...