प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 कई नवीन प्रयोगों के लिए भी याद रखी जाएगी। इसमें केंद्रों पर जैमर, ऑनलाइन अंक चढ़ाने के साथ ही प्रोट्रेट आकार की उत्तरपुस्तिकाओं पर परीक्षा कराना शामिल है। इससे पहले दशकों से लैंडस्केप आकार की कॉपियों पर परीक्षा होती आ रही थी। कॉपी के सभी पन्नों पर यूपी बोर्ड का लोगो व सूक्ष्म आकार में यूपीएमएसपी अंकन के जरिए मार्जिन लाइन छपवाई गई थी। त्रुटिहीन और समय से परीक्षा परिणाम देने के लिए यूपी बोर्ड ने इस साल पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी एवं गोरखपुर में पारम्परिक व्यवस्था के साथ-साथ बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने की व्यवस्था भी लागू की थी। इन पांचों जिलों के मूल्यांकन केन्द्रों पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की आउटस...