गया, मई 15 -- शहर के कई पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से तेल संकट गहरा गया है। कुछ पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद पड़े हैं, जबकि जिन पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है वहां वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। तेल खत्म होने की आशंका में लोग अपने वाहनों में जरूरत से अधिक पेट्रोल व डीजल भरवाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को शहर के कटारी हिल पेट्रोल पंप, स्टेशन रोड स्थित एक पेट्रोल पंप व बोधगया रोड के कुछ पंपों पर पेट्रोल नहीं रहने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। मिर्जा गालिब कॉलेज के समीप स्थित पेट्रोल पंप, विष्णुपद रोड पंप और महारानी पेट्रोल पंप पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। कई लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहकर तेल लेना पड़ा। यह भी पढ़ें- तेल के दाम बढ़ने का असर: लंबी दूरी के ट्रक खड़े, माल ढुलाई प्रभावित कीमतों में वृद्ध...