दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। पेट्रोल-डीजल के लिए सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी शहर में अफरातफरी मची रही। लोग सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर कतार लगाने लगे। भारी भीड़ के चलते कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस की मौजूदगी में तेल वितरण कराना पड़ा। शहर के लहेरियासराय टावर, सैदनगर, बेंता, बाघ मोड़, दिल्ली मोड़ आदि जगहों के पेट्रोल पंप बंद दिखे। इससे लोगों की बेचैनी और बढ़ गई। बताया जाता है कि गत रविवार को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ठप होने की अफवाह फैलते ही स्टॉक रिजर्व करने की होड़ लग गई। बाइक, कार, टेंपो, स्कूली वाहन आदि के चालक टंकी फुल कराने लगे। सोमवार को कई पेट्रोल पंपों पर लोग डब्बा, गैलन, वाटर बोतल आदि लेकर तेल लेने पहुंचे, पर कर्मियों ने देने से इनकार कर दिया। तेल लेने वालों की भीड़ के चलते जिला स्कूल, दिल्ली मोड़ आदि जगहों के पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.