बेगुसराय, मई 21 -- तेघड़ा। अनुमंडल क्षेत्र में हर घर नल जल योजना कई पंचायतों में पूरी तरह फेल हो गई है। इसका नतीजा है कि अधिकतर पंचायतों में पाइप से पानी ही नहीं निकल रहा है जबकि कई पंचायतों में टूटे पाइप को बदलने का काम नहीं हो रहा है। इससे पानी सड़कों पर ही बह जाता है। तकिया पंचायत के वार्ड संख्या में नलजल का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसकी शिकायत वार्ड के दर्जनों लोगों ने मुखिया सहित अधिकारियों से भी की गई लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ। ग्रामीण नगीना पाठक सहित कई लोगों ने बताया कि पंचायत में नल जल कार्यक्रम पूरी तरह फेल है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के इस महत्वाकाक्षी योजना को ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों ने फलिभूत नहीं होने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...