मोतिहारी, जून 4 -- मोतिहारी, निसं। शहर के अधिकांश निजी नर्सिंग होम गलियों में संचालित होती है। इसमें सबसे अधिक निजी नर्सिंग होम सदर अस्पताल चौक के पांच गलियों में संचालित होती है। एक तो गलियां काफी संर्किण है, उपर से गलियों में वाहनों के पार्किग से काफी परेशानी होती है। कई बार इंमरजेंसी मरीजों को कंधे पर लादकर निजी नर्सिंग होम पहुंचाना पड़ता है। आपात्त की स्थिति में ऐसे निजी नर्सिंग होम तक अग्निशमन की गाड़ियां तक नहीं पहुंच सकती है। इससे बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। सदर अस्पताल के विभिन्न गलियों में कई ऐसे निजी नर्सिंग होम संचालित होते हैं, जिनमे सैकड़ों की संख्या में मरीज भर्ती रहते हैं।सदर यह भी पढ़ें- मरीज के बेड के पास किचन उड़ा रही नियमों की धज्जियां अस्पताल के पांच गलियों में 100 से अधिक निजी नर्सिंग होम होते ह...