छपरा, अप्रैल 3 -- छपरा, हिटी। सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई नए थानाध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया। सभी अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया है। इसुआपुर में गौरव कुमार गौरव ने शुक्रवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ शांति व आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर निवर्तमान थानाध्यक्ष कमल राम को सम्मानित भी किया गया। दाउदपुर थाना में निर्भय कुमार ने पदभार संभाला। उन्होंने चोरी, नशाखोरी और शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष पुलिसिंग का भरोसा दिलाया। एकमा थाना के नए थानाध्यक्ष राम बालक यादव बने हैं। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सुधारने और जनता से मित्रवत व्यवहार को प्राथमिकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.