पटना, मार्च 6 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों से उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्यौरा सामने आ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह सबसे धनी उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं। उनके हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 243 करोड़ रुपये है।अरबों के मालिक हैं अमरेंद्र धारी सिंह शपथ पत्र के अनुसार अमरेंद्र धारी सिंह के पास लगभग 4.5 लाख रुपये नकद हैं, जबकि 26 करोड़ 68 लाख रुपये बैंक खातों में जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 30 करोड़ 11 लाख रुपये के बांड और शेयर हैं। पोस्ट ऑफिस के पीपीएफ खाते में करीब 93 लाख रुपये जमा हैं। वहीं फर्म, कंपनी या ट्रस्ट में उन्होंने लगभग 148 करोड़ 73 लाख रुपये निवेश कर रखे हैं। इस तरह उनकी कुल चल संपत्ति करीब 206 करोड़ 98 लाख 93 हजार रुपये बताई गई है।राज्यसभा प्रत्याश...