गिरडीह, अक्टूबर 9 -- गिरिडीह। गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने शहर के विभिन्न किराना दुकान, आइसक्रीम फैक्ट्री एवं रेस्टूरेंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भंडारीडीह स्थित फ्रेश आइसक्रीम फैक्ट्री और गोल्डन आइस क्रीम फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया गया। दोनों के परिसर में पर्याप्त स्वच्छता पाई गई। दोनों को अपने आइसक्रीम का प्रमाणित फूड लैब से क्वालिटी का जांच करवाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा गांधी चौक स्थित अशोक होटल, टावर चौक स्थित केडिया होटल, जरासंघ चौक स्थित मधुबन वेजिस, निखर लाउंज का निरीक्षण किया गया। इन सभी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक निर्देश दिए गए। टॉवर चौक के ही कैपिटल मॉल स्थित सेवेंथ हेवन रेस्टूरेंट से 17 बोतल एक्सपायर्ड फूड कलर, 2 किग्रा एक्सपायर्ड व्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.