शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। नगर निगम की प्रकाश व्यवस्था इन दिनों कई ठेकेदारों के बीच फंसकर रह गई है। शहर के अधिकांश इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे शाम होते ही सड़कों और मोहल्लों में अंधेरा पसर जाता है। लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।

शिकायतों की स्थिति लोगों का कहना है कि खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर भी अक्सर बंद या निष्क्रिय रहता है, कभी मिल जाए तो उस ठेकेदार की लाइट होने की बात कहकर लाइट सही करने के लिए ठेकेदार मना कर देता, तो कभी दूसरे ठेकेदार की बात कहकर अन्य पर टाल देता है। जिससे लोग परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहते हैं और लाइट सही नहीं हो पाती है।

जिम्...