कोडरमा, अप्रैल 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल अंतर्गत प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडेलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस दौरान कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, वहीं कुछ गाड़ियों को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को आनंद विहार से खुलने वाली आनंद विहार- पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर इसे गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ चारबाग- वाराणसी- पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। इसी दिन बाड़मेर से खुलने वाली बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह भी पढ़ें- दादरी तक चलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस का क्लोन इसके अलावा, प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते चलने...