प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रविवार को मेल, एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि रविवार को जंक्शन पर आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 1 घंटे 21 मिनट, अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल 50 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे , हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर मेल 4 घंटे 53 मिनट, लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर 5 घंटे 25 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 59 मिनट विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...