प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। जंक्शन पर रविवार को स्पेशल सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि रविवार को बठिंडा से वाराणसी जाने वाली ट्रेन 4 घंटे 20 मिनट, प्रयागराज से लखनऊ चारबाग जाने वाली पैसेंजर 28 मिनट, आनंद विहार से पुरी को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 1 घंटे 55 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 58 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। यह भी पढ़ें- पद्मावत के दिव्यांग कोच में यात्रियों की एंट्री को देख जीआरपी ने लगाई फटकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...