आगरा, अप्रैल 21 -- मंगलवार को डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे व दर्जनों झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा नेता जुनैद मियां ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा कादरगंज रोड से सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा, चोक सट्टी बाजार, बाण मंडी तिराहा, स्टेट बैंक की पुलिया, स्टेट बैंक रोड, हनुमान गढ़ी चौराहा, रेलवे रोड, एटा रोड होकर पुनः कादरगंज रोड पहुंची। सीओ पटियाली संदीप वर्मा के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी राधे श्याम कश्यप के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर कल्याण सिंह, सुभाष चन्द्र, अरविंद कुमार, राजपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखी।इस मौके समिति अध्यक्ष अजय पाल सिंह, महामंत्री सतेंद्र सिंह, बबलू सागर, खुश दयाल गौतम, सुरेश चंद्र गौतम, गौरव गुप्ता, रवि शाक्य,...