मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कई जिलों में 40 से 50 फीसदी निजी स्कूलों को ही संबंधन मिला है। निजी स्कूलों के ई संबंधन को लेकर प्रमंडल के सभी जिलों की समीक्षा हुई, जिसमें यह सामने आया है।प्रमंडल के छह जिलों में जिन स्कूलों ने मान्यता को लेकर आवेदन दिया था, कई जिलों में आधे को भी मान्यता नहीं मिली है। प्रमंडलीय आयुक्त ने मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों के डीईओ को निर्देश दिया है कि इसकी जांच कराएं। जो स्कूल संबंधित मानक को पूरा करते हैं, उन्हें ही संबंधन दिया जाएगा।मुजफ्फरपुर व पश्चिम चंपारण से सबसे अधिक आवेदनतिरहुत प्रमंडल में सबसे अधिक पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर के निजी स्कूलों ने मान्यता को लेकर आवेदन दिया है। पश्चिम चंपारण में 1642 निजी स्कूलों ने मान्यता को लेकर आवेदन दिया। इनमें 534 को ही शिक्षा विभाग की ओर से एनओ...