मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना क्षेत्र के एकमा चौक स्थित नहर पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए वाहनों के नहर में गिरने से पूर्व में कई जानें जा चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की नजर इस पुल की बनावट पर आज तक नहीं गई है। पुल की बनावट सुधारने की दरकार है। वर्ष 1993 में बारात जा रही ट्रैक्टर के पुल के नीचे गिर जाने से ट्रैक्टर पर सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद वर्ष 2001 में शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार इस नहर के पानी में गिर गई थी। हालांकि इनकी जान बाल-बाल बच गई थी। वहीं 7 मार्च, 2025 की रात बारात जा रही कार पुल से नहर में गिर जाने से कथैया थाना क्षेत्र के डोरा छपरा गांव निवासी नीरज कुमार (24) की मौत हो गई थी। यही नहीं उक्त पुल से कई बाइक सवार पुल के नीचे गिर जाने से बुरी तरह जख्मी हो चु...