हाथरस, जून 13 -- कई जगह हुआ जलभराव, रातभर बिजली रही गुल सादाबाद। शुक्रवार देर रात हुई झमाझम बारिश से नगर और ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह तरबतर हो गए। बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।बारिश के कारण नगर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सरकारी बस स्टैंड परिसर, आनंद नगर, सुभाष गली सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। देर रात बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो सुबह जाकर सुचारू हो सकी। इससे लोगों को रातभर उमस और अंधेरे में समय बिताना पड़ा। यह भी पढ़ें- डेढ़ घंटे की झमाझम से जनमानस को गर्मी से मिली राहत, बिजली आपूर्ति हुई बदहाल हालांकि बारिश से किसानों और आमजन को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था की कमी के चलते कई क्षेत्रों में लोगों को असुविधा झेलनी पड़...