कोडरमा, मार्च 13 -- मरकच्चो प्रखंड के मुरकमनाई पंचायत मे कई चापाकल खराब पड़े हैं। गर्मी ने दस्तक दे दी है। खराब चापकलों को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। यमुना यादव, स्थानीय निवासीझुमरीतिलैया शहर में कई चापाकल खराब हो चुके हैं या फिर कई रोड में धंस चुके हैं। मगर नगर परिषद और पेयजल विभाग की ओर से इस ओर कोई पहल नहीं की जा रही है। इससे सुधार जरूरी है।दीपक कुमार, स्थानीय निवासीझुमरीतिलैया शहर में जब पेयजल की किल्लत है, तो गांव देहात की क्या उम्मीद की जा सकती है। हां, नगर परिषद की नई सरकार से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। जल्द ही समााधान हो सकता है।अमित बसंल, स्थानीय निवासीझुमरीतिलैया में दर्जनों चापाकल मामूली रखरखाव के कारण बेकार पड़े हैं। इस पर पेयजल विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। पेजयल विभाग की लापरवाही ...