औरंगाबाद, मार्च 19 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उमेश यादव, भोला साव, पच्चन ठाकुर के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। लाखों रुपए के जेवर, जरूरी कागजात और कुछ अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन उसमें असफल रहे। गुरुवार की सुबह घर से थोड़ी दूरी पर सामान बिखरा हुआ देखकर लोगों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और लोगों से पूछताछ की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...