मुरादाबाद, फरवरी 10 -- मंडल में संचालित कई ट्रेनों के नंबर व श्रेणी में परिवर्तन किया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 12327 हावड़ा-देहरादून अब 14 अप्रैल से 13035 नंबर से चलेगी। इसी तरह 12328 ट्रेन नंबर 13036 बनकर 15 अप्रैल से चलेगी। 12369 कुंभ एक्सप्रेस 13037 बनकर 13 अप्रैल से चलेगी। वहीं 14 अप्रैल से ट्रेन नंबर 12370 बदले हुए नंबर 13038 से चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा-जम्मूतवी 14 अप्रैल से 13041 नंबर के साथ चलेगी। इसी तरह 12332 नंबर ट्रेन 13042 नंबर के साथ 16 अप्रैल से चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.