सासाराम, मार्च 31 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनो गांवो में बीते तीन दिनो से तेजी से जलस्तर खिसक रहा है। चापाकल से बहुत कम मात्रा मे पानी निकल रहा है। वहीं सबमर्जिबल बीस पच्चीस सेकेंड चलने के बाद पानी देना बंद कर दे रहा है। समाजसेवी बबलू राम ने बताया जयंतीपुर पंचायत के कइ गांवो मे पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं दारानगर पंचायत के उपरी क्षेत्र मे जलस्तर खिसकने की शिकायत मिल रही है। पीएचईडी के जेई रविरंजन कुमार ने बताया कि जहां जहां चापाकल खराब है या परेशानी है वहा मिस्त्री को भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...