देवघर, अप्रैल 1 -- सारठ। प्रखंड के गोपीबांध, नोनियांटांड़, बेलबरना, सधरिया आदि गांवों में मंगलवार को वार्षिक गंवाली पूजा धूमधाम से हुई। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र महीने में गांव की मां काली व दुर्गा मंदिरों में परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है। उसी क्रम में मंगलवार को कई गांवों में मां काली की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के पूर्व चंडी पाठ व महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत गाकर मां काली से सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं पूजा के उपरांत बलि व कुमारी पूजन भी कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...