कई गांवों के संपर्क मार्ग घाघरा नदी में विलीन
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जलस्तर में घटाव होने के साथ तटवर्ती इलाकों में घाघरा नदी ने कटान तेज कर दी है। अब तक तीस से पैंतीस बीघा भूमि नदी की धारा में विलीन हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित गांवों के आस-पास पानी जमा होने से जलस्रोतों से मिल रहा पानी दूषित होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उधर लोग मौसमी बीमारियों सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से भी परेशान हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं मिलने से ग्रामीण झोलाछाप से उपचार कराने को मजबूर हैं, जहां उन्हें इलाज के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के तेज बहाव से बाढ़ प्रभावित गांवों में करीब दो दर्जन संपर्क मार्ग कट गए हैं। मानिकपुर, सोनौरा, बेलहिया, हैदराबाद, रोशनगंज और उर्दिहा के संपर्क मार्गों पर पानी लगा हुआ है। मार्गों के कट जाने से ग्रामीणों को बाढ़ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.