बरेली, अप्रैल 18 -- बरेली। जिले में कई खंड विकास अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल गया है। फरीदपुर से बीडीओ भगवान दास को मझगवां का प्रभार दिया गया है। भोजीपुरा से खंड विकास अधिकारी आशीष पाल को फतेहगंज पश्चिमी भेजा गया है। अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता अर्जुन कुमार को भुता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बिथरी से बीडीओ कौशल कुमार को भदपुरा का प्रभार दिया गया है। बहेड़ी के बीडीओ शिरीष वर्मा को भोजीपुरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भदपुरा से रामशंकर सिंह को मीरगंज का बीडीओ बनाया गया है। मीरगंज से बीडीओ आनंद विजय को शेरगढ़ भेजा गया है। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार को फरीदपुर विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट यह भी पढ़ें- दस लाख स...