मथुरा, जून 10 -- मथुरा। विद्युत सुधार कार्य के चलते कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बुधवार को सुबह सात बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक बंद रहेगी। हजारों उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। 220केवी विद्युत उपकेन्द्र गोकुल से निर्गत होने वाली तथा 33केवी विद्युत उपकेन्द्र लक्ष्मीनगर एवं पचावर को पोषित करने वाली 33केवी लाइन पर सुधार कार्य कराया जाएगा। दोनों बिजलीघर से पोषित क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता भुवनेश कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...