रांची, जून 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड सांस्कृतिक संरक्षण मंच का मंथन कार्यक्रम रविवार को गुरुनानक स्कूल में हुआ। मुख्य अतिथि दूरदर्शन के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे अनेक क्रांतिकारी हैं, जिन्होंने देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि हमारी आज की आधी जनसंख्या उन महान क्रांतिकारियों को नहीं जानती है। उन्होंने संताल परगना में तेजी से बदलते हुए डेमोग्राफी पर चिंता व्यक्त की और जमाई टोला के विषय में प्रकाश डाला। समाजशास्त्री डॉ पवन विजय ने वामपंथियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आम जनमानस को उनके मुखौटे निकाल कर देखने की आवश्यकता है। वामपंथियों ने गलत नैरेटिव सेट करके हिंदू समाज को भड़काने और तोड़ने का कार्य किया। पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने न्याय व्यवस्था और संविधान पर प्रकाश डालते हु...