नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकांश कॉलेजों की कोई न कोई इमारत असुरक्षित है। कुछ कॉलेजों में तो पंखा, प्लास्टर गिरने से लेकर कई घटनाएं आ चुकी हैं। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय ने सत्य निकेतन में पीजी के लिए प्रयोग हो रही इमारत के गिरने के बाद डीयू ने सभी कॉलेजों को अपने यहां की इमारतों के स्ट्रक्चरल ऑडिट करने को कहा है। यही नहीं कॉलेजों को इसकी रिपोर्ट भी डीयू को देने के निर्देश दिए हैं। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकांश कॉलेज 50 साल उससे अधिक पुराने हैं। कॉलेजों ने अपने यहां समय समय पर मेंटिनेंस कराया है लेकिन फिर भी छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है。 यह भी पढ़ें- Delhi News: सख्ती: दिल्ली सरकार जल्द लाएगी कानून और व्यापक पीजी नीति संरचनात्मक ऑडिट का आदेश डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो.बलराम पाणि न...