समस्तीपुर, फरवरी 19 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर परिषदन में गुरुवार को बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला ने कहा कि प्रेस वार्ता में कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के लिए अद्वितीय काम किया है। आज उन्हीं का देन है कि विभिन्न औद्योगिक इकाई, बिहार में स्थापित होने की ओर आकर्षित है। उनके दूरदर्शी सोच और उदार नीति के महत्वाकांक्षी सात निश्चिय योजना 1, 2 और अब 3 पर आधारित सर्वांगी विकास योजना धरातल पर उतरने की परिकल्पना हो रही है। उन्होंने कहा बिहार में कल कारखाना लगने से पलायन रुकेगा। मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रदीप साह शिबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज, जदयू के डॉ. अमित कुमार मुन्ना, वीरेंद्र शाह, रंजन कुमार, संतोष गुप्ता, हरिवंश नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे। ...