खगडि़या, सितम्बर 23 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब पौने तीन घंटे देरी से पहंुची। जबकि 15510 डाउन सुपौल-ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे विंलब से पहंुची। वही 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे देरी से पहंुची। इसके अलावा 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब आधे घंटे लेट चली। साथ ही 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...