कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति बेहतर होगी
गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के दो सौ इलाकों में पेयजल सप्लाई बेहतर होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित उच्चस्तरीय कार्य समिति की बैठक में पेयजल आपूर्ति के दो टेंडर को नेगोसिएशन के बाद मंजूरी प्रदान कर दी गई। अब टेंडर आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद है कि अगले साल से इन पाइप लाइन को बिछाने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा। गत 17 अक्टूबर को जीएमडीए ने बसई जल शोधन संयंत्र से द्वारका एक्सप्रेसवे, सेक्टर-21, 22, 23 और पालम विहार व उद्योग विहार होते हुए डीएलएफ फेज-एक और दो तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए करीब 58 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया था। इस टेंडर के तहत आठ कंपनियों ने हिस्सा लिया था। बुधवार को इस टेंडर को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.