वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के कई इलाकों में बुधवार सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही तेज हवा चलने से गलन बढ़ गई। दिनभर बादलों की लुकाछिपी बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच शुक्रवार सुबह घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। पांडेयपुर, लंका, ककरमत्ता, हुकुलगंज, लोहता सहित जक्खिनी, चिरईगांव, रोहनिया समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पांच से दस मिनट तक हल्की बारिश दर्ज की गई। दिन के समय करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे हल्की...