कई इलाके में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठप
प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर के तमाम इलाके में घर-घर से कूड़ा लेने का काम ठप हो गया है। कई दिन से लोग इसकी शिकायत कर रहे थे। अब पार्षद घर-घर कूड़ा कलेक्शन ठप होने की बात खुलकर कहने लगे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण पर गुरुवार को बैठक में कई पार्षदों ने घरों से कूड़ा लेने का काम ठप होने का मुद्दा उठा दिया।बैठक में महापौर स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रयागराज की रैंकिंग सुधारने के लिए पार्षदों से आह्वान कर रहे थे। महापौर ने सभी पार्षदों से स्वच्छता पर 500-500 लोगों से फीडबैक लेने का आह्वान किया। इसी दौरान पार्षद कुसुमलता गुप्ता, किरन जायसवाल आदि ने घरों से कूड़ा लेने का काम रोकने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- कर्नलगंज में घर-घर कूड़ा कलेक्शन बंद नगर आयुक्त साईं तेजा ने सड़क पर गंदगी फैलाने पर चालान करने की बात कही तो एक पार्षद ने पूछा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.