बेगुसराय, अगस्त 23 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। गंगा का पानी खतरे के निशान से 0.63 मीटर ऊपर बह रहा है। रविवार को गंगा नदी का जलस्तर हाथीदह में 42.39 मीटर पाया गया। हालांकि, खतरे का निशाना 41.76 मीटर है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि का ट्रेंड बना हुआ है। हालांकि बूढ़ी गंडक नदी का जला्तर खतरे के निाान से 3.63 मीटर नीचे है। रविवार को रोसड़ा में बूढ़ी गंडक का जलस्तर 39 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 42.63 मीटर है। इधर, संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जहां नाव की जरूरत है, इसकी समीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक साहेबपुरकमाल में आवागमन के लिए नाव की जरूरत है। अधिकारियों के मुताबिक नाव की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंगा लाल निशान के पार, मनेर-दाना...