फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विधानसभा की याचिका समिति की उपसमिति की ओर से किए गए जनपद के भ्रमण में जिस तरीके से अनियमितताएं पाई गई थीं उसमें कई अफसर और कर्मचारी शासन की कार्रवाई का शिकार हो सकते हैं। समिति की ओर से जो जांच की गई उसके बाद से ही इस बात की प्रबल संभावना है कि अनियमितताओं में अफसरों पर एक्शन लिया जा सकता है। याचिका समिति की उपसमिति ने पिछले दिनों यहां दौरा किया था इसमें विशेष सचिव आवास भी समिति के साथ जांच को पहुंचे थे।सर्किट हाउस में साक्ष्यों को लेकर दो जेई को भी तलब किया गया था। मगर जेई मौके पर नहीं पहुंचे थे। समिति के सामने जो प्रमुख मामले आए थे उसमें कई लोगों के मानचित्र स्वीकृत करने में घोर अनियमितताएं बरती गयीं। नियम विरुद्ध तरीके से मानचित्र स्वीकृत किए गए जिसमें गुरुगांव देवी मंदिर के आगे कृष...