जहानाबाद, जून 18 -- जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय लगातार जिला स्तरीय लोक शिकायत निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कर लोगों की समस्याओं का निदान कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होने गुरुवार को कई मामलों की सुनवाई कर तथ्यों को परखा। सुनवाई के बाद दो मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया। सुनवाई के दौरान 3 अतिक्रमण, एवं 1 बंदोबस्त मामले की समीक्षा की। सुनवाई करते हुए अतिक्रमण तथा बंदोबस्ती के एक-एक मामले का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष बचे मामलों के निष्पादन के लिए मामलों में संबंधित अधिकारियों को तकनीकी तथ्यों और आवश्यक साक्ष्यों के साथ अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मामलों के निष्पादन मे...