हाजीपुर, मई 15 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर थाने की पुलिस ने चेचर गांव के कई अपराधिक मामलों के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार रोहित कुमार उर्फ सत्या गांव के विजय कुमार सिंह का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने बताया कि सत्या विदुपुर थाना कांड संख्य 229/26 में फरार था जिसका लंबा आपराधिक इतिहास है। थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि यह अपराधियों को नाजायज आर्म्स सप्लाई करता था ।पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी सोना लूट कांड ,पुतलियां लूट कांड एवं एक अन्य लूट कांड में भी संलिप्त आरोपी है । पुलिस सत्या को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। - अनिरुद्ध राजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...