बिजनौर, मई 25 -- चांदपुर। चांदपुर के गांव बागड़पुर में अज्ञात चोरों का आतंक आधा दर्जन किसानों के ट्यूबवेलो पर चोरी घटना को दिया अंजाम। किसानों में दहशत का माहौल। चांदपुर के गांव बागड़पुर निवासी किसान समरपाल सिंह सनोज नीरज कुमार अर्जुन गुलशन कुमार के ट्यूबवेलों पर चोरों ने स्टार्टर व मोटर की तार चोरी कर मौके से फरार हो गए। किसानों में चोरों के आतंक से दहशत का माहौल है और इससे पूर्व चोरों ने कई किसानों के ट्यूबवेलों पर चोरी की थी। 2 दिन पूर्व पृथ्वीपुर में भी आदत जान किसानों के ट्यूबवेलो पर चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था। किसानों ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई व चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है। उधर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया। जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्द...