लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- राम वाटिका धाम में चल रहे संत तुलसीदास महोत्सव में श्रीराम नाम महायज्ञ में क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए। रासलीला में कंस वध लीला और अक्रूर के मथुरा से गोकुल गमन प्रसंग का मंचन किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डाली गईं वहीं शाम को रामलीला का मंचन किया गया। रात में आयोजित रासलीला मंचन के दौरान कंस वध प्रसंग का मंचन किया गया। इस दौरान अक्रूर का मथुरा से गोकुल पहुंचकर श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा ले जाने का दृश्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर रामवाटिका धाम उत्थान समिति के प्रबंधक भगौती प्रसाद शुक्ला, रामकुमार शर्मा, अचल अवस्थी,भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव अवस्थी, बाल कृष्ण दीक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.