कन्नौज, जनवरी 28 -- तालग्राम, संवाददाता। कुशलपुरवा गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार को कंस वध की भावपूर्ण कथा सुनाई गई। कथा व्यास आचार्य प्रदीप सुंदर महाराज ने जैसे ही कंस वध का प्रसंग सुनाया। पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। भक्तगण भावविभोर हो उठे और आचार्य पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। आचार्य प्रदीप सुंदर महाराज ने कथा में बताया कि अत्याचारी राजा कंस मथुरा में विशाल मल्लयुद्ध का आयोजन कराता है और अपने सेनापति अक्रूर को गोकुल भेजकर श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा बुलवाता है। मथुरा पहुंचने पर मल्लयुद्ध में श्रीकृष्ण और बलराम कंस के अत्यंत बलशाली पहलवानों को परास्त करते हैं। इसके बाद दोनों भाई मिलकर कंस को उसके सिंहासन से खींचकर नीचे गिरा देते हैं और भगवान श्रीकृष्ण ...