संभल, मार्च 1 -- गुन्नौर क्षेत्र के गांव गुन्नौर हीरापुर उर्फ इटऊआ स्थित पंडित जी महाराज बाबा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें शनिवार को कंस वध का प्रसंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कथावाचक आचार्य मन्नू यादव ने जब भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस के वध की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। जिससे पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। आचार्य ने बताया कि कंस ने मथुरा में अत्याचार और आतंक का साम्राज्य स्थापित कर रखा था। उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई दाऊजी के साथ मथुरा पहुंचे। मल्ल युद्ध के बाद श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर धर्म की स्थापना की। कथा के दौरान प्रस्तुत राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही आचार्य ने ऊधो-गोपी संवाद का मार्मिक...