मथुरा, मई 5 -- मथुरा के प्रमुख स्थल संत रविदास आश्रम, नानक बगीची और कंस किला के सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इन स्थनों के विकास और सौंदर्यीकरण की विस्तृत योजना तैयार कर रहा है। योजना के क्रियानव्यन को लेकर परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों के साथ स्थलों का निरीक्षण किया।

स्थलों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने साफ-सफाई, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मसानी रोड स्थित संत रविदास आश्रम की स्थिति काफी जीर्णशीर्ण मिली, जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई गई। वहीं नानक ...