धनबाद, अक्टूबर 9 -- धनबाद। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा धनबाद ने बुधवार को धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कंसारी मंडल के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा ने उन्हें शिक्षा प्रेमी और शिक्षक हितैषी बताया। शोक प्रकट करने वालों में जिलाध्यक्ष नीलकंठ मंडल, वासुदेव गोस्वामी, एसएन लाल त्यागी, मंजू तिवारी, परितोष घोषाल, सपन महतो, दाऊद अंसारी, अशोक मंडल, मथुरा रवानी, संजय मंडल, सुशील तिवारी, दिनेश दास, मुकुल मुखर्जी व जाकिर अंसारी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...