मुजफ्फर नगर, जून 13 -- मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के विभिन्न बैंक खातों पर कई राज्यों से 14 शिकायतें दर्ज है। इन बैंक खातों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। वहीं साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्सन वारंट पर तलब किया है। दोनों के बैंक खातों में साइबर ठगी के पैसे ट्रांसफर हुए थे। तलब करने के पश्चात दोनों को सुरक्षा में वापस भेज दिया। यह भी पढ़ें- एक करोड़ की साइबर ठगी में आरोपी पुलिस ने दबोचा गिरफ्तारी के विवरण एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने बताया कि दिशा पेपर मिल के पूर्व कंसलटेंट डायरेक्टर दिनेश चंद्र को फेसबुक के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर महिला ने भावनात्मक संबंध बनाकर वादी से ऑनलाइन ट्रेडिंग एव निवेश के नाम पर एक...