कंसरा में 14 और नकटी में 15 को छऊ नृत्य
चक्रधरपुर, मई 29 -- बंदगांव। नकटी पंचायत अंतर्गत कंसरा एवं नकटी गांव में मासांत पर्व पर आयोजित होने वाले छऊ नृत्य सह मेला को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक मुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जून को कंसरा एवं 15 जून को नकटी में भव्य छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक सुखराम उरांव मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी का विस्तार कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही छऊ नृत्य के दौरान ग्रामीणों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.