कंबोडिया से आ रहा था नकली सिगरेट का माल, रोज 50 लाख की सप्लाई
मेरठ, सितम्बर 5 -- बंद पड़े कॉलेज की इमारत में दो महीने से नकली सिगरेट का ऐसा कारोबार चल रहा था, जिसकी सप्लाई रोजाना करीब 50 लाख रुपये तक पहुंच चुकी थी। फैक्ट्री में तैयार नकली सिगरेट सिर्फ मेरठ और आसपास के बाजारों तक सीमित नहीं थी, बल्कि उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक भेजी जा रही थी। पुलिस और आईटीसी कंपनी की संयुक्त कार्रवाई में फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद जांच में इसके तार कंबोडिया तक जुड़े होने का खुलासा हुआ है। सिगरेट बनाने में इस्तेमाल होने वाला विशेष रैपिंग पेपर और फिल्टर सामग्री कंबोडिया से मंगाई जा रही थी, जबकि घटिया तंबाकू राजस्थान से पहुंचाया जा रहा था। आईटीसी कंपनी के अधिकारी रिशु मिश्रा के मुताबिक फैक्ट्री में बरामद माल और मशीनरी की कीमत करीब दस करोड़ रुपये आंकी गई है। इस खुलास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.