फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि बाकी दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गयाहै। पुलिस जांच में पता चला है कि कंबोडिया में बैठे साइबर ठगों ने दंपति को डिजिटल अरेस्ट किया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को रविवार को महाराष्ट्र के पुणे इलाके से गिरप्तार किया था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी कंबोडिया में बैठे डिजिटल अरेस्ट करने वाले ठगों के लिए काम कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक विशेष राउटर मशीन बरामद की है, जिससे एक बार में 256 लोगों को...